फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Fire breaks out in huts, six burnt to ashes 12 rescued Haridwar Uttarakhand News

Haridwar News: झुग्गी-झोपड़ियों में लगी अचानक भयंकर आग,  छह जलकर राख, दमकल टीम ने 12 को बमुश्किल बचाया

Tue, 11 Feb 2025 11:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 11 Feb 2025 11:31 AM IST
सार

आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी शिशुपाल सिंह नेगी दो यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
Fire breaks out in huts, six burnt to ashes 12 rescued Haridwar Uttarakhand News
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित चमगादड़ टापू के पास झुग्गी-झोपड़ियों में भयंकर आग लग गई। आग की चपेट में आने से आसपास बनी छह झोपड़ियां जलकर राख हो गई। अग्निशमन विभाग की टीम ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। 12 झोपड़ियों को जलने से बचाया गया। इस घटना के बाद कई परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना रविवार की देर रात की है। पंतद्वीप पार्किंग में चमगादड़ टापू के पास अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई। इसके बाद आग बढ़ती चली गई और आसपास की अन्य झोपड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी शिशुपाल सिंह नेगी दो यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे। फायरकर्मी नजाकत अली, राहुल शर्मा, संजय कैंतुरा, चंद्र प्रकाश, संदीप जोशी, शैलेंद्र भट्ट, खुशहाल, नीरज राणा, जयवीर सिंह, मदन लाल, यशपाल राणा, दीपाली वर्मा, काजल ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाना शुरू किया।
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत कर तीन घंटे से अधिक समय में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया, लेकिन छह झोपड़ियां जलकर राख हो गई। अग्निशमन अधिकारी शिशुपाल सिंह नेगी ने बताया कि जलती हुई झोपड़ियों से दो गैस सिलिंडर सुरक्षित निकालने के साथ ही यहां रह रहे 35-40 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। छह झोपड़ियां पूरी तरह जल गई हैं, जबकि 10-12 झोपड़ियों को जलने से बचा लिया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें....Uttarakhand: नई बसें चली न मुख्यमंत्री की चली, अफसरों ने अड़ाया अड़ंगा, 31 मार्च से बढ़ेगा बसों का संकट


आग देखकर सहमे लोग, खुली आसमान के नीचे आए
चमगादड़ टापू के पास झोपड़ियों में छोटे बच्चों सहित 35 से 40 लोग मौजूद थे। कुछ ही देर में देखते ही देखते आग विकराल रूप लेती चली गई। जिसे देखकर बड़े, बच्चे सहम गए और चीख पुकार मच गई। दमकल कर्मियों ने आग को बुझाने के साथ ही सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। अब झोपड़ियां जलकर राख होने के बाद करीब 40 लोग खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed