{"_id":"67c204e0fe51bc935d034bf4","slug":"final-matches-played-in-sports-competition-abhyudaya-in-patanjali-haridwar-news-c-5-1-drn1031-630580-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पतंजलि में खेल प्रतियोगिता अभ्युदय में खेले गए फाइनल मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पतंजलि में खेल प्रतियोगिता अभ्युदय में खेले गए फाइनल मुकाबले
विज्ञापन
I
IIखेल भावना जागृत करने का सशक्त माध्यम : आचार्य बालकृष्ण
I
Iअंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त प्रसिद्ध बांसुरी वादक डॉ. मुस्तफा हुसैन भी पहुंचे
I
I
I
Iपतंजलि विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव ‘अभ्युदय’ के तहत हुई प्रतियोगिता में ‘खेल और योगासन’ के फाइनल राउंड शुरू हुई। विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इससे पहले जहां योगासन के लिए 15 फरवरी को आयोजित सेमीफाइनल राउंड में विभिन्न टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा हुई, वहीं पांच उत्कृष्ट टीमों का चयन फाइनल राउंड के लिए किया गया। 23 फरवरी से 27 फरवरी तक चलने वाले ‘नॉक-आउट’ खेल प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। शुक्रवार को फाइनल राउंड में टग ऑफ़ वॉर, दौड़, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन को शामिल किया गया।
I
I
I
Iयोगासन’ प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय के योग विभाग से बालकों की श्रेणी में बीएससी (द्वितीय वर्ष) तथा बालिकाओं की श्रेणी में बीए (तृतीय वर्ष), एमए (प्रथम वर्ष) और बीएससी (द्वितीय वर्ष) के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में हिस्सा लिया। वहीं खेल प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय के बीपीईएस, डीनवाईटी और बीएससी के छात्रों ने हिस्सा लिया।
I
Iपतंजलि विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य बालकृष्ण ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर योगासन स्पोर्ट्स में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से संस्थान को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में राष्ट्रीय खेलों में पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के लिए 2 स्वर्ण, 3 रजत और 1 कांस्य मिले। इन पदकों के साथ ही उत्तराखंड राज्य पदकों के मामले में राष्ट्रीय स्तर सातवें स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि जीवन में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए निरंतर सीखने और चेतन्यता का भाव आवश्यक है।
विज्ञापन
I
I
I
Iउद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त प्रसिद्ध बांसुरीवादक डॉ. मुस्तफा हुसैन ने योग और ध्यान में संगीत के महत्व को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि संगीत, विशेष रूप से वाद्य संगीत, मानसिक शांति प्रदान करता है और योग की साधना को और गहन बनाता है।
I
I
I
Iइस दौरान विश्वविद्यालय की वार्षिकोत्सव की संयोजका प्रो. साध्वी देवप्रिया, समिति अध्यक्ष अंशुल, सम्प्रेषण विभाग प्रमुख पारुल, प्रतिकुलपति प्रो. मयंक कुमार अग्रवाल, दूरस्थ शिक्षा निदेशक डॉ. सत्येंद्र अग्रवाल, कुलसचिव आलोक कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ. एके सिंह, कुलानुशासक स्वामी आर्षदेव, समन्वयक डॉ. भागीरथी व डॉ. आरती पाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।I