{"_id":"637cf14ca95ec87b6a34275d","slug":"female-advocate-of-haridwar-raped-in-shivpuri-haridwar-news-drn4288934103","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: हरिद्वार की महिला अधिवक्ता से शिवपुरी में दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: हरिद्वार की महिला अधिवक्ता से शिवपुरी में दुष्कर्म
विज्ञापन
हरिद्वार की महिला अधिवक्ता से मुनिकीरेती थाना क्षेत्र स्थित शिवपुरी में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद नगर कोतवाली पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक कनखल थाना क्षेत्र निवासी महिला अधिवक्ता ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि अनुराग चौधरी निवासी विष्णु गार्डन कनखल उसकी फोटो एडिट कर उसे दो साल से ब्लैकमेल कर रहा था। आरोप लगाया कि अनुराग विगत 21 अक्तूबर को फोटो वापस करने की एवज में उसके साथ घूमने के लिए टिहरी गढ़वाल के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र स्थित शिवपुरी चलने को कहा।
आरोप है कि इन्कार करने पर अश्लील फोटो परिजनों को भेजने की धमकी दी। इसके बाद वह मान गई। इसके बाद शिवपुरी के एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। जब महिला अधिवक्ता ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने पर मुनिकीरेती थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। प्रारंभिक घटना स्थल हरिद्वार नगर कोतवाली होने के चलते केस यहां ट्रांसफर कर दिया। नगर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।