फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Father killed his newborn daughter

बाप ने नवजात बेटी को मौत के घाट उतारा

Sat, 19 Oct 2013 11:28 PM IST
अमर उजाला, लक्सर।
अमर उजाला, लक्सर। Updated Sat, 19 Oct 2013 11:28 PM IST
विज्ञापन
Father killed his newborn daughter

रायसी क्षेत्र में एक बाप अपनी पुत्री के लिए कंस बन गया। उसने अपनी ही नवजात पुत्री को जमीन पर पटक उसे मौत के घाट उतार दिया। पेशे से ग्रामीण ट्रैक्ट्रर-ट्राली का काम करता है।

विज्ञापन


उसके हिस्से में काफी जमीन भी आई है। घर की हालत ठीक ठाक होने के बावजूद पत्नी के दो पुत्री होना उसे रास नहीं आ रहा था। तीसरी बार पत्नी गर्भवती हुई तो उसने पुत्र के पैदा होने का ख्वाब संजोया।
विज्ञापन


शुक्रवार की रात को घर पर ही दाई को बुलाकर प्रसव कराया गया। तीसरी संतान लड़की होने की बात जब घर की औरतों ने उसे बताई तो वह आपा खो बैठा। उसे गुस्से में देख घर की औरतें नवजात बच्ची को लेकर दूसरे कमरे में चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्से में अंधा हुए आरोपी ने पहले पत्नी की चारपाई में लात मारकर उसे नीचे गिरा दिया। इसके बाद दूसरे कमरे में जाकर उसने नवजात को छीना और उसे जमीन पर पटक दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

नवजात की निर्मम हत्या से हड़कंप मच गया। इसके बाद आरोपी ने रात को ही शव को आनन-फानन में दफना दिया। इस संबंध में क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस बाबत सीओ मनोज कत्याल का कहना है कि इस तरह की घटना निदंनीय है।


इस संबंध में कोई शिकायत पुलिस के पास अभी तक नहीं आई है। अगर ऐसा मामला हुआ है तो पुलिस अपने स्तर से इसकी जांच कराएगी। साथ ही गांव का कोई भी ग्रामीण इसकी शिकायत करता है तो भी पुलिस कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed