फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Farmers get Rs 40 per liter diesel

किसानों को मिले 40 रुपये प्रति लीटर डीजल

Mon, 27 Dec 2021 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Farmers get Rs 40 per liter diesel
किसानों ने सरकार से गन्ना किसानों को 20 रुपये प्रति कुंतल अनुदान और 40 रुपये लीटर डीजल दिलाने की मांग की है। इसके लिए भारतीय किसान यूनियन टिकैत के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि सरकार की ओर से गन्ने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 350 रुपये प्रति कुंतल घोषित किया गया है जो गन्ने का लागत मूल्य है। किसानों को 20 रुपये प्रति कुंतल गन्ने पर अनुदान दिया जाए। सिंचाई के लिए नलकूपों को बिजली मुफ्त और घरों की बिजली भी दिल्ली की तर्ज पर तीन सौ यूनिट फ्री दी जाए। किसानों को बिना टैक्स प्रति बीघा 10 लीटर डीजल 40 रुपये की दर से दिया जाए। उन्होंने सरकार से मांग की कि सार्वजनिक उपक्रमों को नहीं बेचा जाए। उन्होंने कहा कि यदि मांगों पर शीघ्र सरकार ने विचार नहीं किया तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष विजय कुमार शास्त्री, मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, रवि कुमार, सुकरमपाल, अरविंद राठी, चमनलाल शर्मा, रामपाल सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed