फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Extend the benefits of the Swanidhi Scheme to as many eligible individuals as possible

स्वनिधि योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्रों तक पहुंचाएं: वैभव गुप्ता

Wed, 24 Jun 2026 07:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Wed, 24 Jun 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Extend the benefits of the Swanidhi Scheme to as many eligible individuals as possible
- समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कैंप लगाकर लक्ष्य पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन

हरिद्वार। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता ने निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को ऋण उपलब्ध कराया जाए, ताकि लोग योजना का लाभ उठा सकें।

जिला कार्यालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुसार दिए गए ऋणों की समीक्षा की। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर कैंप आयोजित करने और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वैभव गुप्ता ने लीड बैंक अधिकारी को बैंकों द्वारा प्राप्त आवेदनों पर अनावश्यक आपत्तियां न लगाने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि एसबीआई बैंक का पोर्टल न चलने से कई आवेदन लंबित हैं। इस पर उन्होंने लीड बैंक अधिकारी को एसबीआई से पत्राचार कर समस्या का शीघ्र समाधान कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में एलडीएम दिनेश गुप्ता, सहायक नगर अधिकारी श्याम सुंदर प्रसाद, खंड विकास अधिकारी रुड़की सुमन कुटियाल, ईओ प्रियंका ध्यानी, अंकित राणा, रोहित पंवार, मंजू चौहान और उत्तम सिंह नेगी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed