फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Every house in the city will be illuminated by underground line by October

अक्तूबर माह तक भूमिगत लाइन से रोशन होगा शहर का हर घर

Sat, 29 Aug 2020 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Every house in the city will be illuminated by underground line by October
शहर में बिजली की लाइनों को भूमिगत करने का काम लगभग 95 प्रतिशत पूरा हो गया है। अब सभी पैनल को मुख्य लाइन से जोड़ने का काम किया जा रहा है। भूमिगत लाइन से आपूर्ति शुरू होते ही शहर के उपभोक्ताओं को दिनभर होने वाली ट्रिपिंग से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

यूपीसीएल के प्रबंध निदेशक नीरज खैरवाल की सक्रियता के बाद पिछले 17 दिनों से शहर में युद्धस्तर पर भूमिगत लाइन बिछाने और परीक्षण का काम हुआ। कार्यदायी संस्था विंध्या टेलीलिंक प्राइवेट लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर टीके घोष ने बताया कि शहर के सभी क्षेत्रों में भूमिगत लाइन बिछा दी गई। अब केवल पांच प्रतिशत लाइन बिछाने का काम शेष बचा है। उन्होंने बताया कि भूपतवाला और कनखल क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्रों को भूमिगत लाइन से जोड़ा दिया गया है। अब विद्युत आपूर्ति पैनलों को चार्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ज्वालापुर और कनखल में कई जगह मीटर शिफ्टिंग भी कर दी गई है। यहां नई लाइन से आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने बताया रिक अक्तूबर तक सभी जगह आपूर्ति सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग को नहीं होगा लाइन लॉस
भूमिगत विद्युत लाइन से बिजली के लाइन लॉस नहीं होगा। लॉस से विद्युत विभाग को होने वाले आर्थिक नुकसान छुटकारा मिलेगा। साथ ही शहर के लोगों को भी बिजली की आंख मिचौली की समस्या से भी दो-चार नहीं होना होगा। नई आपूर्ति व्यवस्था के से लाइन के फाल्ट को खोजना भी आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed