फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Establishment of Ram Darbar in Rameshwar Ashram

प्रतिमाओं को पंचामृत से स्नान करा हुई राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा

Fri, 15 Oct 2021 08:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Establishment of Ram Darbar in Rameshwar Ashram
रामेश्वर आश्रम में विजयदशमी के पावन पर्व पर भव्य रामदरबार की स्थापना करते महामंडलेश्वर स्वामी र - फोटो : HARIDWAR
विजयदशमी पर रामेश्वर आश्रम में भव्य श्रीराम दरबार की स्थापना की गई। शुक्रवार को विधि-विधान के साथ पूजन-हवन कर प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर प्रथम दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की प्रतिमा विराजमान की गई हैं।
विज्ञापन

कनखल के सन्याय मार्ग स्थित रामेश्वर आश्रम में विजयदशमी के पावन पर्व पर भव्य रामदरबार की स्थापना की गई। कार्यक्रम के मुख्य यजमान न्यायाधीश श्रेय गुप्ता सपरिवार रहे। महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रम में श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी, हनुमान के विग्रहों का धूप, पुष्पादिवास के साथ पंचामृत महा अभिषेक पंडितों ने संपन्न कराया गया। इसके बाद मंदिर के गर्भ गृह में श्रीराम दरबार को स्थापित किया गया है। स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि हमारी भावनाएं थीं कि अयोध्या में तो राममंदिर का निर्माण हो ही रहा है। हरिद्वार में भी राम दरबार की स्थापना होनी चाहिए। दोपहर को भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान पंकज सिंगला ट्रस्टी, अजय गोयल, विपुल सिंगला, अतुल गर्ग, सज्जन कुमार गर्ग, सुरेश गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed