फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Entry of heavy vehicles banned in Haridwar from 12 o'clock tonight in haridwar

Haridwar: आज रात 12 बजे से हरिद्वार में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित, पुलिस ने जारी किया यातायात प्लान

Sun, 29 Dec 2024 10:32 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार
अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार Published by: हीरा मेहरा Updated Sun, 29 Dec 2024 10:32 AM IST
सार

सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है। रविवार रात 12 बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित हो जाएगा।

विज्ञापन
Entry of heavy vehicles banned in Haridwar from 12 o'clock tonight in haridwar
यातायात प्लान जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार को होने वाले सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया है। रविवार रात 12 बजे से शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित हो जाएगा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोवाल ने यातायात प्लान का पालन कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए हैं।

विज्ञापन


एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि चंडी चौक से वाल्मीकि चौक और शिवमूर्ति चौक तक और शिवमूर्ति चौक से हरकी पौड़ी तक, भीमगोडा बैरियर से हरकी पौड़ी तक जीरो जोन रहेगा। रविवार की रात 12 बजे से स्नान संपन्न होने तक भारी वाहनों का प्रवेश शहर में प्रतिबंधित रहेंगे। 
विज्ञापन


हरिद्वार में ऐसे रहेगी यातायात की व्यवस्था, कई रुट डायवर्ट

  • देहरादून, ऋषिकेश से आने वाले नेपाली फार्म, रायवाला, दूधाधारी तिराहा से होते हुए मोतीचूर पार्किंग में भेजे जाएंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • दूसरे रूट नेपाली फार्म, पुलिस चौकी श्यामपुर, आईडीपीएल, ऋषिकेश बैराज, चीलामार्ग होते हुए भीमगोड़ा बैराज से वीआईपी घाट बैराज साइड होकर चंडी चौक अंडरपास से होते हुए हरिद्वार आएंगे। पंतद्वीप, दीनदयाल पार्किंग में पार्क होंगे।
  • नजीबाबाद से देहरादून जाने वाले हल्के वाहन व बस 4.2, गौरीशंकर, हनुमान चौक, दक्षिण काली तिराहा, भीमगोड़ा बैराज, हाईवे चंडी चौक अंडरपास से यू टर्न लेकर देहरादून को प्रस्थान करेंगे।
  • हरिद्वार आने के लिए 4.2 गौरीशंकर, हनुमान चौक, दक्षिण काली तिराहा, भीमगोडा बैराज हाईवे में बाएं होते हुए फ्लाईओवर के ऊपर हरिद्वार शहर की तरफ जाएंगे।
  • दिल्ली की तरफ़ से आने वाली सभी पर्यटक बसें, ट्रैक्टर ट्रॉली को ऋषिकुल मैदान व हरिराम इंटर कॉलेज में पार्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed