फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Encroachment happened overnight, corporation removed

रातों-रात हुआ अतिक्रमण, निगम ने हटवाया

Fri, 25 Mar 2022 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Encroachment happened overnight, corporation removed
हरकी पैड़ी के पास रातोंरात टीनशेड डालकर अतिक्रमण कर लिया गया। अतिक्रमण की जानकारी मिलते ही अधिकारियों के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर कब्जा हटवाया। जेसीबी से अतिक्रमण को तोड़कर टीन शेड सहित सभी सामान कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन

हरकी पैड़ी पर झोपड़ीनुमा कूड़ेदान के पीछे बुधवार रात में कब्जा कर टीनशेड डाल दिया गया। यहां काउंटर लगाकर सामान भी रख दिया गया। अतिक्रमण की शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से की गई। सहायक नगर आयुक्त एमएल शाह ने टीम को मौके पर भेजा। कर एवं राजस्व अधीक्षक राहुल कैंथोला के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। यहां जेसीबी से अतिक्रमण को हटाया गया। अतिक्रमण करने वाला व्यक्ति टीम के पहुंचने की भनक लगते ही मौके से निकल गया। इसके बाद टीम ने टीनशेड समेत अन्य सामान जब्त कर लिया। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती ने बताया कि सरकारी संपत्ति पर किसी भी हाल में अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed