फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Employees will go on strike from 26

मांगों के समर्थन में 26 से हड़ताल पर जाएंगे कर्मचारी

Wed, 20 Oct 2021 08:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 08:12 PM IST
विज्ञापन
Employees will go on strike from 26
उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति की जिला शाखा की बैठक में पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर 26 अक्तूबर से हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। इसलिए कर्मचारियों को हड़ताल जाने का कदम उठाना पड़ा है।
विज्ञापन

ऋषिकुल प्रांगण में आयोजित बैठक में समन्वय समिति के प्रदेश संयोजक एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय ने कर्मचारियों से एकजुट रहकर आंदोलन को परिणाम तक पहुंचाने की अपील की। पांडेय ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। एसीपी, गोल्डन कार्ड और पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति में शिथलीकरण, विभागों के पुनर्गठन पर समुचित कार्यवाही न होने से कर्मचारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी चाहर ने कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों के लिए सभी संगठनों से मिलकर लड़ने का प्रस्ताव रखा। समन्वय समिति के जनपद संयोजक केसी शर्मा और ग्राम विकास अधिकारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अनुज चौहान, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिला हरिद्वार की जिला मंत्री अंकुर चौहान, संयुक्त संघर्ष समिति ऋषिकुल, गुरुकुल के संयोजक केएन भट्ट, अनिल नेगी ने हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के संयोजक दिनेश लखेड़ा, जिलाध्यक्ष शिवनारायण और जिलामंत्री राकेश भंवर ने जनपद के कर्मचारी आंदोलनों का हवाला देते हुए कहा कि इस बार आंदोलन ऐतिहासिक होगा। उपशाखा अध्यक्ष ऋषिकुल छत्रपाल सिंह, मनोज पोखरियाल ने कहा कि कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एसीपी लगभग दो वर्ष बीतने के बाद भी नहीं लगा है। बैठक को मोहित मनोचा, छत्रपाल सिंह, केसी शर्मा, अनुज चौहान, अंकुर चौहान, आशुतोष, दिनेश ठाकुर, रामपाल सिंह, ज्योति नेगी, दीपक अधाना, अनिल नेगी, अजय कुमार, अशोक कुमार, केके तिवारी, रामकुमार चौधरी, मूलचंद चौधरी समेत कई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed