फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Electricity was cut off for eight hours due to replacement of power lines

Haridwar News: विद्युत तार बदलने से आठ घंटे गुल रही बिजली

Thu, 11 Sep 2025 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Electricity was cut off for eight hours due to replacement of power lines
पथरी। क्षेत्र में बिजली के तार बदलने की वजह से आठ घंटे बिजली गुल रही। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। तार बदलने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। लोगों को बगैर बिजली के पानी की समस्या से जूझना पड़ा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे बिजली गायब हुई और शाम को पांच बजे के बाद आई। भट्टीपुर स्थित बिजली घर क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती को लेकर क्षेत्र के लोगों में रोष बना हुआ है। लोगों का कहना है कि बिजली आने-जाने का कोई निर्धारित समय नहीं है। चौबीस घंटे में 10 से 12 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। बगैर बिजली के लोगों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे है।
विज्ञापन

सुबोध, विनोद, दिनेश, अकरम, सुलेमान, वहीद का कहना है कि इन दिनोंं क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। क्षेत्र के नसीरपुर कलां, शाहपुर शीतलाखेड़ा, रानीमाजरा, शेरपुर, बादशाहपुर, भट्टीपुर, भोवापुर चमरावल, नई कुंडी, हरसीवाला, धारीवाला, टिकोला आदि गांवों के लोगों को बगैर बिजली के परेशानी उठानी पड़ रही है। ऊर्जा निगम के जेई राधेश्याम का कहना है कि बृहस्पतिवार को भट्टीपुर क्षेत्र में बिजली की लाइनों के तार बदले गए हैं, जिससे बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed