फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Educationist and litterateur Kamalkant passed away

शिक्षाविद एवं साहित्यकार कमलकान्त का निधन

Sun, 14 Nov 2021 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Educationist and litterateur Kamalkant passed away
डॉ कमलकांत बुधकर। फाइल फोटो - फोटो : HARIDWAR
साहित्यकार, शिक्षाविद एवं पत्रकार डॉ. कमलकांत बुधकर का रविवार सुबह हरिद्वार स्थित आवास पर निधन हो गया। वे 72 वर्ष के थे। खड़खड़ी श्मशान घाट पर उनके बड़े बेटे सौरभ और पल्लव बुधकर ने चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

डॉ. कमलकांत हरकी पैड़ी पर गंगा के बीच स्थित गंगा मंदिर के अधिष्ठाता भी थे। गुरुकुल कांगड़ी विवि हिंदी पत्रकारिता विभाग के प्रो. डॉ. बुधकर ने पत्रकारों की एक पीढ़ी तैयार की। श्रवणनाथ नगर स्थित उनका आवास दशकों तक हिंदी साहित्य का गढ़ बना रहा। प्रभाकर माचवे, हरिवंश राय बच्चन, नागार्जुन, कार्टूनिस्ट काक, बाल कवि बैरागी, राजेंद्र माथुर, कन्हैयालाल नंदन, सच्चिदानंद वात्स्यायन जैसी साहित्य जगत की हस्तियां हरिद्वार आने पर उन्हीं के घर ठहरती थीं। हिंदी के पाणिनि आचार्य किशोरीदास वाजपेयी पर दूरदर्शन से फिल्म बनवाकर कमलकांत ने उनका नाम पूरे देश में फैलाया। आकाशवाणी और दूरदर्शन के आंखों देखा हाल सुनाने वाले पैनल में बुधकर का नाम शामिल था।
विज्ञापन

डॉ. बुधकर ने एक दर्जन से अधिक पुस्तकें लिखी। साहित्य के विद्वानों के साथ कई देशों की साहित्यिक यात्राएं की। कवि सम्मेलनों की वे शान रहे। गुरुकुल कांगड़ी विवि से पहले सहारनपुर के महाराज सिंह कालेज और हरिद्वार के एसएमजेएन में अध्यापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधकर की आंखों से देखेंगे दो लोग
कमलकांत बुधकर ने हरिद्वार के रामशरण चावला को नेत्रदान यज्ञ में भाग लेने के लिए प्रेरित किया था। आज उन्हीं रामशरण ने एम्स से आई टीम के साथ बुधकर के दोनों नेत्र प्राप्त किए। नेत्रों को एम्स ले जाकर दो नेत्रहीनों को रौशनी प्रदान की गई।

पत्रकारों ने शोक संवेदना जताई
डॉ. कमलकांत बुधकर के निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई। मीडिया कर्मियों के अलावा जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने शोक जताया है। कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप ने उनके निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed