{"_id":"611aafb88ebc3e42f874dfb0","slug":"dispute-at-petrol-pump-youth-beaten-with-bat-haridwar-news-drn3876392123","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोप पंप पर विवाद, युवक को बैट से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोप पंप पर विवाद, युवक को बैट से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। पेट्रोल पंप पर हुए विवाद में एक युवक को बैट से पीटकर घायल कर दिया गया। जातिसूचक शब्द का प्रयोग भी किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस दौरान आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव भी किया।
ज्वालापुर कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी के मुुताबिक ज्वालापुर वाल्मीकि बस्ती निवासी विकास मजदूरी करता है। रविवार की रात को वह काम से वापस लौट रहा था। जब विकास घर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचा तो पेट्रोल पंप के मालिक आनंद शर्मा, बेटा श्वेत कांत शर्मा और पौत्र भावेश शर्मा समेत अन्य लोगों ने विकास के साथ मारपीट शुरू कर दी। विकास का आरोप है कि आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। विकास का कहना है कि पेट्रोल पंप कर्मचारियों से उसकी नोकझोंक हुई। इसके बाद पेट्रोल पंप के मालिक आनंद शर्मा और भावेश शर्मा ने मिलकर क्रिकेट बैट से उसे जमकर पीटा। लहूलुहान हालत में उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विकास की पिटाई की सूचना पर वाल्मीकि बस्ती के लोग ज्वालापुर कोतवाली पहुंच गए। रात में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह, अथर अंसारी और राशिद अली समेत कई सौ कार्यकर्ता पहुंचे और कोतवाली घेर ली। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर भीम आर्मी अड़ गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं आ सका। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाल चंद्र चंद्राकर नैथानी ने बताया कि जान लेवा हमला, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।