फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Discussion held on farmers' issues; meeting on the 27th.

Haridwar News: किसानों की समस्याओं पर की चर्चा, 27 को बैठक

Tue, 22 Sep 2026 06:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Discussion held on farmers' issues; meeting on the 27th.
फोटो
विज्ञापन

बहादराबाद। भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को अलीपुर में राष्ट्रीय सलाहकार प्रियव्रत के कैंप कार्यालय पर किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करते हुए आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। प्रदेश अध्यक्ष पवन चौहान ने बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर 27 सितंबर को अलीपुर गांव स्थित एक फार्म हाउस में पदाधिकारियों और सदस्यों की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें गन्ना भुगतान, स्मार्ट मीटर समेत किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं पर विस्तार से मंथन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में पदाधिकारियों और सदस्यों की सहमति से आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस मौके पर राष्ट्रीय सलाहकार प्रियव्रत, दिनेश चौहान, ईशरान हसन, कुलदीप चौहान, मास्टर गजेंद्र सिंह, हाजी इंतजार, मुमताज अहमद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed