फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Dharmanagari's first smart vending zone started

धर्मनगरी का पहला स्मार्ट वेंडिंग जोन शुरू

Sun, 19 Sep 2021 11:08 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Dharmanagari's first smart vending zone started
धर्मनगरी में चंडी चौक से ललतारौ पुल मार्ग पर पहला मॉडल वेंडिंग जोन शुरू हो गया है। नगर निगम ने 50 स्ट्रीट वेंडर्स क्षमता का वेंडिंग जोन विकसित किया है। मेयर अनीता शर्मा ने इसका उद्घाटन किया। जोन में अभी 34 स्ट्रीट वेंडर्स का बैंक से लोन स्वीकृत हुआ है। 16 की लोन संबंधी औपचारिकताएं प्रक्रिया में हैं।
विज्ञापन

मेयर अनीता शर्मा ने कहा नगर निगम शहर में अन्य चिह्नित वेंडिंग जोन में जल्द ही मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराकर ज्यादा से ज्यादा रेहड़ी पटरी वालों को व्यवस्थित करेगा। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि रेहड़ी पटरी के लघु व्यापारियों को राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत शहरी समृद्धि में सम्मलित किया गया है। उप नेता राजेश शर्मा ने कहा कि कोरोनाकाल के दौरान लघु व्यापारियों को सरकार की ओर से 10-10 हजार रुपये लोन राशि उपलब्ध कराई जा रही है। ढाई हजार अनुदान राशि दी जा रही है।
विज्ञापन

लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा कि हरिद्वार के विकास में सभी को मिलजुल काम करने की जरूरत है। इस दौरान नगर निगम के नोडल अधिकारी सहायक नगर आयुक्त तनवीर सिंह मारवाह, सिटी मेंशन प्रयोजन अधिकारी अंकित सिंह रमोला, पार्षद अनुज चौधरी, राकेश नौडियाल, वेदपाल सिंह, अभय सिंह, पंडित चंद्र प्रकाश शर्मा, राजेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed