फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Dhandiyanwala School on the verge of closure due to low student numbers

Haridwar News: कम बच्चों से बंद होने के कगार पर ढंडियानवाला स्कूल

Sun, 26 Apr 2026 06:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Updated Sun, 26 Apr 2026 06:00 PM IST
विज्ञापन
Dhandiyanwala School on the verge of closure due to low student numbers
- स्कूल में रह अब मात्र छह बच्चे
विज्ञापन


संजय अग्रवाल



लालढांग। ढंडियानवाला स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में छात्रों की लगातार घटती संख्या ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पिछले पांच वर्षों में छात्र संख्या 32 से आगे नहीं बढ़ पाई और वर्तमान में केवल छह बच्चे ही स्कूल में अध्ययनरत हैं जिससे विद्यालय बंद होने की स्थिति में पहुंच गया है। विद्यालय में दो शिक्षक तैनात है लेकिन फिलहाल एक ही शिक्षक व्यवस्था संभाल रहे हैं जबकि एक शिक्षिका मेडिकल अवकाश पर हैं। करीब एक हजार की आबादी वाले ढंडियानवाला गांव, जहां मुख्य रूप से बुक्सा जनजाति के लोग रहते हैं, के बावजूद नामांकन नहीं बढ़ पाया है। स्कूल दो गांव मीठीबेरी और ढंडियानवाला के बीच होने के बाद भी बच्चों की संख्या में इजाफा नहीं हुआ। स्थिति यह है कि गांव के बच्चे सरकारी स्कूल छोड़ पैदल ही प्राइवेट स्कूलों और शिशु मंदिरों में पढ़ने जा रहे हैं। विद्यालय के नामांकन आंकड़े भी गिरावट को दर्शाते हैं—2021 में 22, 2022 में 32, 2023 में 25, 2024 में 17, 2025 में 10 और वर्तमान में केवल छह छात्र बचे हैं। कक्षा-वार स्थिति भी चिंताजनक है—कक्षा 1 में 2 छात्र, कक्षा 2 और 3 में एक भी छात्र नहीं, कक्षा 4 में 2 और कक्षा 5 में 2 छात्र हैं। प्रवेशोत्सव जैसे प्रयासों के बावजूद नामांकन न बढ़ने से विद्यालय के अस्तित्व पर संकट गहरा गया है।


------------------



ढंडियानवाला गांव जनजाति का गांव है। अध्यापकों की ओर से अभिवावकों से संपर्क न करने की वजह से विद्यालय में निरंतर बच्चों की संख्या घट रही है।

विजेंद्र कुमार, जिलाध्यक्ष, हिमालयन बुक्सा



-----------------------

ढंडियानवाला विद्यालय में बच्चों की घट रही संख्या को देखते हुए अध्यापकों द्वारा अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों के नामांकन बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। विद्यालय में मेडिकल पर चल रही अध्यापिका भी जल्द ज्वाइन करेंगी।
विज्ञापन




भानु प्रताप शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed