फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Development agenda from Satsanga: Chaudhary

सत्संग से निकलेगा विकास का एजेंडा: चौधरी

Thu, 25 Jul 2019 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Development agenda from Satsanga: Chaudhary
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी ने कहा कि जनपद के विकास के लिए सभी के सहयोग से मिलजुल कर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच के साथ संवाद करने से विकास की राह खुलेगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी बुधवार को हरिद्वार प्रेस क्लब में आयोजित संवाद कार्यक्रम के तहत एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूरी के साथ विचार व्यक्त कर रहे थे। जिलाधिकारी ने कहा कि हरिद्वार तीर्थ नगरी है। पूरी दुनिया से यहां लोग पुण्य कमाने के लिए आते हैं। यहां साफ सफाई बेहतर तरीके से हो, तीर्थ यात्रियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सकें यह उनका प्रयास रहेगा। फिलहाल कांवड़ यात्रा की सफल संपन्नता उनकी प्राथमिकता में शामिल है। जनता के लिए हर समय उपलब्ध रहने और उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराने का उन्होंने दावा किया।
विज्ञापन

एसएसपी जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी ने कहा कि कानून व्यवस्था की बेहतर स्थिति के लिए जनता का सहयोग अपेक्षित है। अपने पूर्व के अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने कहा कि यदि मीडिया, जनता और पुलिस मिलकर लड़ाई लड़े तो हर संभव चुनौती से पार पाया जा सकता है। धर्म नगरी में यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाना उन्होंने अपनी प्राथमिकता बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व अध्यक्ष डॉ रजनी कांत शुक्ला के संचालन में हुए कार्यक्रम में प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने क्लब की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में महामंत्री महेश पारीक और कोषाध्यक्ष राजकुमार, डा. एसएस जायसवाल, प्रो. पीएस चौहान, गोपाल सिंह रावत, सरदार रधुवीर सिंह, बृजेंद्र हर्ष, दीपक नौटियाल, सुनील दत्त पांडे, आदेश त्यागी, नरेश गुप्ता, धर्मेंद्र चौधरी, प्रवीण झा, मेहताब आलम, सुनील पाल, आशीष मिश्रा, स्वरूप पुरी, मयूर सैनी, महंत शिव्रशंकर गिरि, देवेंद्र शर्मा, अमित शर्मा, मुदित अग्रवाल, ललितेंद्र नाथ, सुदेश आर्य, राधिका नागरथ, अश्विनी अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed