फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Designed to strengthen the safety net Jayrinon

जायरीनों के लिए बनाया गया मजबूत सुरक्षा तंत्र

Fri, 25 Nov 2016 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पिरान कलिय
अमर उजाला ब्यूरो पिरान कलिय Updated Fri, 25 Nov 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
साबिर पाक के सालाना उर्स में देश-विदेश से आने वाले जायरीनों की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने मेला क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।

एसपी देहात प्रबेंद्र डोबाल ने बताया कि मेला क्षेत्र को 5 जोन व 18 सेक्टरों में बांटा गया है। मेला क्षेत्र में करीब 4 दर्जन चौकियां स्थापित की जाएगी। जोन का प्रभारी सीओ व सेक्टरों का प्रभार निरीक्षक व वरिष्ठ उपनिरीक्षकों को सौंपा जाएगा। उर्स के दौरान डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता, तैराकी दल, मोटर बोट सहित पीएसी भी तैनात रहेगी। इसके अलावा किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए एक स्पेशल टीम भी तैनात रहेगी।


उर्स में संदिग्धों पर नजर रखने का लिए सादी वर्दी में पुलिस अधिकारी एवं कर्मी जगह जगह तैनात रहेंगे। वहीं सीसी टीवी कैमरों में भी अराजक तत्वों की भी गतिविधियों को कैच किया जाएगा। इन कैमरों की मदद से संदिग्धों की हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। एसएसपी ने बताया कि 28 नवंबर को मेला क्षेत्र में फोर्स पहुंच जाएगा। जिसमे मेले में नियुक्त किया जाने वाला प्रस्तावित पुलिस बल में दो डिप्टी एसपी, आठ निरीक्षक, 116 उपनिरीक्षक, 24 महिला उपनिरीक्ष, 120 हेड कांस्टेबल, 550 कांस्टेबल, 85 महिला कांस्टेबल सहित बम डिस्पोजल, फायर टैंकर, तैराक दल, 5 कंपनी पीएसी, डॉग स्क्वायड आदि की ड्यूटी लगाई जाएगी।। मेला क्षेत्र में एक ट्रैफिक जोन बनाया गया है जिसके आगे किसी भी वाहन को मेला क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed