फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   DEO teachers of basic vehicle stop

शिक्षकों ने डीईओ बेसिक का वाहन रोका

Sat, 13 Aug 2016 12:20 AM IST
hridwar uttrakhanda india
hridwar uttrakhanda india Updated Sat, 13 Aug 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। वेतन न मिलने से गुस्साये जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों ने कनखल स्थित एसएसए (सर्व शिक्षा अभियान) के कार्यालय पर डीईओ बेसिक गाड़ी रोक कर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने एक दिसवीय सांकेतिक धरना-प्रदर्शन करते हुए जल्द वेतन न मिलन पर नियमित रूप से आंदोलन करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन

जनपद के 180 जूनियर हाईस्कूलों के 400 शिक्षकों को तीन माह से वेतन नहीं मिल पाया है। वेतन की मांग को लेकर शिक्षक पहले ही शिक्षा विभाग को आंदोलन की चेतावनी दे चुके थे। वेतन न मिलने से नाराज जूनियर स्कूलों के शिक्षक शुक्रवार को कनखल स्थित सर्व शिक्षा अभियान के कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां पर शिक्षकों ने वेतन दिए जाने की मांग को जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक की गाड़ी रोक कर विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों को संबोधित करते हुए जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के महामंत्री किरणपाल सिंह ने कहा कि तीन माह से वेतन न मिलने से शिक्षकों के बच्चों की स्कूल में फीस भी जमा नहीं हो पा रही है। स्कूलों से बच्चों के नाम कटने की नौबत आ गई है। जिन शिक्षकों ने बैंकों से ऋण लिया है, किश्त जमा न होन पर उन पर पैनल्टी लग रही है। अध्यक्ष सुखबीर सिंह चौहान ने कहा कि यदि जल्द से जल्द वेतन जारी नहीं किया गया तो सांकेतिक धरना पूर्ण धरने में बदल दिया जाएगा। विरोध प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों में अरुण शर्मा, नरेंद्र कुमार, शशि भूषण मिश्रा, विजय पाल सिंह, अशोक कुमार, मनोज धीमान, विनय, सुभाष चंद्र, इसम सिंह, जोगेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार सैनी, मनोज कुमार, राजसिंह, संगीता सैनी, अनिता शर्मा, विविन सैनी, जितेंद्र कुमार, राजेश कुमार, बीना रावत, प्रदीप कुमार, रणवीर सिंह, संत कुमार, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed