{"_id":"61c09c8faa9826087b0638a0","slug":"demolition-in-bsp-s-rural-assembly-in-charge-office-haridwar-news-drn399323226","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा के ग्रामीण विधानसभा प्रभारी कार्यालय में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा के ग्रामीण विधानसभा प्रभारी कार्यालय में तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा के हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा प्रभारी के कार्यालय और कार पर पत्थरबाजी कर तोड़फोड़ की गई। शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कनखल थाना प्रभारी मुुकेश चौहान के मुताबिक बहुजन समाज पार्टी में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से डॉक्टर दर्शन शर्मा ने शिकायत देकर बताया कि उनका गांव जियापोता में चुनावी कार्यालय है। दर्शन शर्मा का कहना है कि 18 दिसंबर 2021 की रात एक बजे कुछ अज्ञात लोग उनके कार्यालय में घुस गए। इसके बाद आरोपियों ने कार्यालय में खड़ी स्कार्पियों में पत्थर मारकर तोड़फोड़ की।
उन्होंने बताया कि कार्यालय में मौजूद चौकीदार दूसरे कमरे में सो रहा था। आरोप है कि कार्यालय में घुसने वाले अज्ञात लोगों ने चौकीदार के कमरे का दरवाजा खटखटाकर उसे भी बाहर बुलाने की कोशिश की लेकिन चौकीदार ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। 19 दिसंबर की सुबह डॉक्टर दर्शन सिंह को इसकी सूचना मिली तो उन्होंने कनखल थाने की जगजीतपुर पुलिस चौकी में मामले की शिकायत दी। थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।