{"_id":"6696e025a8d5a50d4003f6d4","slug":"deed-of-already-sold-land-was-done-fraudulently-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-120505-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: पहले से बिकी हुई भूमि का धोखाधड़ी कर बैनामा किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: पहले से बिकी हुई भूमि का धोखाधड़ी कर बैनामा किया
विज्ञापन
हरिद्वार। पहले से बेची गई जमीन का धोखाधड़ी कर बैनामा करने का मामला सामने आया है। ज्वालापुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, भगवती प्रसाद निवासी सृष्टि विहार दीपनगर अजबपुर कलां देहरादून ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि हरिद्वार में खेती की भूमि खरीदने के लिए तेजपाल निवासी ग्राम बाडीटीप परगना ज्वालापुर से मुलाकात हुई थी। उसने जमीन दिखाते हुए खुद को उसका मालिक बताया था। लक्सर रोड डीएवी स्कूल से आगे भूमि का बैनामा 23 मार्च 2022 को कराया। भूमि पर फसल की पैदावार शुरू कर दी।
आरोप है कि जानकारी जुटाने पर मालूम हुआ कि ये जमीन तेजपाल के पिता रगवीर सिंह ने वर्ष 2005 में प्रीतम सिंह पुत्र पुन्ना निवासी प्रतीत नगर डाण्डी रायवाला जिला देहरादून को बेच रखी है। इस जानकारी को छिपाते हुए जमीन का बैनामा उसे कर दिया। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर उसने मना कर दिया। आरोप है कि साजिश के तहत पहले से बिकी हुई भूमि का बैनामा जानबूझकर किया है। कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।