फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Protest against charges on UPI payments

Haridwar News: यूपीआई भुगतान पर चार्ज के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

Fri, 18 Sep 2026 07:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Protest against charges on UPI payments
फोटो
विज्ञापन

- आम जनता पर बढ़ेगा बोझ, सरकार से वापस लेने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। यूपीआई से भुगतान करने पर चार्ज लगाए जाने के विरोध में यूथ कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी के नेतृत्व में चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार से यूपीआई भुगतान पर किसी भी तरह का अतिरिक्त शुल्क लगाने के फैसले को वापस लेने की मांग की।
महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी ने कहा कि सरकार ने कैशलेस इकॉनमी को बढ़ावा देते हुए लोगों को डिजिटल भुगतान के लिए प्रोत्साहित किया। अब यूपीआई भुगतान पर चार्ज लगाने की तैयारी की जा रही है, जिससे आम जनता के साथ-साथ व्यापारियों पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। सरकार को जनहित को ध्यान में रखते हुए तत्काल इस फैसले को वापस लेना चाहिए। सरकार ने फैसला वापस नहीं लिया तो कांग्रेस जनता के हित में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिलाध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि यूपीआई भुगतान पर शुल्क लेने से आम जनता के साथ दुकानदारों पर बोझ बढ़ेगा। पहले ही आम लोग महंगाई से त्रस्त है। इस मौके पर कैश खुराना, सागर बेनीवाल, दीपक कोरी, कार्तिक शर्मा, नमन अग्रवाल, राजेंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed