{"_id":"67aa42ba40cb518346033a16","slug":"dead-body-of-middle-aged-man-found-hanging-in-train-toilet-haridwar-news-c-35-1-sdrn1005-128820-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar: ट्रेन के शौचालय में फांसी के फंदे पर अधेड़ का शव लटका मिला, फैली सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar: ट्रेन के शौचालय में फांसी के फंदे पर अधेड़ का शव लटका मिला, फैली सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त
Tue, 11 Feb 2025 11:36 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:36 AM IST
सार
अहमदाबाद से हरिद्वार आने वाली योगनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के कोच नंबर एस-06 के शौचालय में एक शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। रुड़की ट्रेन पहुंचने पर स्टॉपेज बेहद कम समय का था। इसलिए वहां शव को नहीं उतारा जा सका।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद
विस्तार
योगनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय के अंदर एक अधेड़ का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त नहीं सकी है। ट्रेन के हरिद्वार पहुंचने पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में भिजवाया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से जीआरपी को सूचना दी गई कि अहमदाबाद से हरिद्वार आने वाली योगनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के कोच नंबर एस-06 के शौचालय में एक शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। रुड़की ट्रेन पहुंचने पर स्टॉपेज बेहद कम समय का था। इसलिए वहां शव को नहीं उतारा जा सका।
विज्ञापन
इसके बाद ट्रेन हरिद्वार पहुंची। जिसके बाद यहां जीआरपी की टीम ट्रेन में पहुंची। जीआरपी एसओ अनुज सिंह ने बताया कि करीब 45 वर्षीय व्यक्ति का शव शौचालय के दरवाजे के पीछे कपड़े टांगने के लिए लगी कुंडी के सहारे रस्सी के फंदे पर लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Land Registration: अब भूमि रजिस्ट्री को पेपरलेस करने जा रही सरकार, वर्चुअल सुविधा भी मिलेगी
प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है। शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया गया है। मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के सभी रेलवे स्टेशनों पर फोटो व जानकारी भेजी गई है।