{"_id":"698c88ab9e8b75698c029357","slug":"daughters-performed-brilliantly-in-martial-arts-haridwar-news-c-35-1-sdrn1003-144790-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: मार्शल आर्ट में बेटियों ने किया शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: मार्शल आर्ट में बेटियों ने किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 3 से 6 फरवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में पेचक सिलाट (मार्शल आर्ट) में हरिद्वार की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बेटियों ने सात पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से लगभग 300–400 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार प्रभारी मुकेश कुमार भट्ट ने बताया कि हरिद्वार की टीम ने अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। नंदिनी एवं काजल पांडेय ने स्वर्ण पदक जीते। साक्षी ने रजत पदक, काजल गुप्ता, खुशी चौहान और अनोखी ने कांस्य पदक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया।
पेचक सिलाट (मार्शल आर्ट) खेल में हरिद्वार को पहली बार इतने पदक प्राप्त हुए हैं। टीम को पिछले तीन महीनों से कोच निशा के मार्गदर्शन में निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा था। उनके समर्पण, संघर्ष और अथक परिश्रम का परिणाम है कि खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी अब 23-24 फरवरी को दिल्ली में आयोजित खेलो इंडिया विमेंस लीग नॉर्थ जोन प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।