फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   water in gas cylinder

गैस के सिलेंडर से निकला पानी

Mon, 29 Jun 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार Updated Mon, 29 Jun 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
water in gas cylinder

शहर में गैस की कालाबाजारी और घटतौली कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीएचईएल सेक्टर चार में गैस सिलेंडर में पांच लीटर पानी निकलने का मामला सामने आया है। बीएचईएल में काम करने वाले प्रिया रंजन ने बताया कि बीएचईएल स्थित गैस एजेंसी की ओर से उन्हें एक गैस सिलेंडर होम डिलीवरी से उपलब्ध कराया गया था।

विज्ञापन


सिलेंडर एक महीने से कम समय में खत्म हो गया था। जब उन्होंने दूसरा सिलेंडर बुक कराया तो डिलीवरी मैन सिलेंडर लेकर घर पहुुंचा तो उसने पुराने वाले सिलेंडर में गैस होने की बात कही, उसके बाद वाल्ब दबाने पर गैस सिलेंडर से पानी आने लगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गैस सिलेंडर में पानी की शिकायत लेकर बीएचईएल गैस एजेंसी में गए तो वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। अब उन्होंने पूर्ति विभाग के अधिकारियों से मिलने की बात कही है। पूर्व में शहर के कई इलाकों में घरेलू गैस सिलेंडर के अंदर पानी मिलने, या फिर आधे से अधिक सिलेंडर के पानी से भरे होने की शिकायतें मिल चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन पूर्ति विभाग की ओर से न तो एजेंसी के खिलाफ कोई कार्रवाई की जाती और न ही डिलीवरी मैन को चिह्नित  किया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed