{"_id":"5798fa924f1c1bd66021e4d0","slug":"was-accused-of-misconduct-with-a-student-moves","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के आरोपी संग घूमती मिली छात्रा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार के आरोपी संग घूमती मिली छात्रा
hridwar uttrakhanda india
Updated Wed, 27 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। ग्रेटर नोएडा से गायब हुई नाबालिग छात्रा हरिद्वार में दुराचार के आरोपी के साथ घूमती मिली। संदिग्ध लगने पर हरिद्वार पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो पूरी कहानी सामने आई। पुलिस की सूचना पर परिजन और यूपी पुलिस हरिद्वार पहुंच गई।
विज्ञापन
हरिद्वार में इन दिनों कांवड़ मेले के चलते पुलिस सार्वजनिक स्थलों पर विशेष चौकसी बरत रही है। बुधवार की सुबह रोडवेज बस अड्डे पर एक संदिग्ध युवक और किशोरी घूम रहे थे। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उनसे पूछताछ की तो पता चला कि ग्रेटर नोएडा की किशोरी सोमवार से गायब है। इसके बाद दोनों को नगर कोतवाली लाया गया और नोएडा पुलिस से भी संपर्क साधा गया। पड़ताल में सामने आया कि किशोरी सातवीं की छात्रा है और उससे छेड़खानी के मामले में करीब 20 दिन पहले वहां थाने में पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। सोमवार को छात्रा के अचानक घर से गायब होने पर उन्हीं पांच आरोपियों के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
चार आरोपियों को नोएडा पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है। पांचवें आरोपी मनीष निवासी बागपत के साथ बुधवार को छात्रा हरिद्वार में मिली। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि किशोरी नोएडा से गायब हुई थी। आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज है। दोनों को नोएडा पुलिस व परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।
विज्ञापन
आया था इंटरव्यू देने, पहुंच गया हवालात
छात्रा के साथ मिले मनीष का कहना है कि वह बैंक में नौकरी के लिए इंटरव्यू देने तीन दिन पहले हरिद्वार आया था। इस बीच उसे छात्रा का फोन आया और बातचीत में छात्रा को भी बता दिया गया कि वह हरिद्वार में है। इस बीच छात्रा उससे मिलने हरिद्वार पहुंच गई।