फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Those who had them beaten save drowning women

डूब रही युवती ने बचाने वालों को पिटवाया

Mon, 07 Sep 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की Updated Mon, 07 Sep 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
Those who had them beaten save drowning women

सोलानी पार्क के पास गंगनहर में डूब रही एक युवती को जान पर खेलकर बचाना दो युवकों को भारी पड़ गया। युवती ने नहर से बाहर निकलते ही बचाने के दौरान छेड़खानी का आरोप दोनों युवकों पर जड़ दिया। जिस पर तमाशबीनों ने युवकों को थप्पड़ जड़ दिए।

विज्ञापन


इसके बाद युवती ने दूसरे किनारे पर नहा रहे एक युवक पर धक्का देने का आरोप लगाया तो लोग उसे मारने के लिए दौड़ पड़े। घाट पर मौजूद लोगों से पूछताछ में आरोप झूठा निकला, तो लोगों ने युवती को जमकर फटकार लगाई। करीब एक घंटे तक तमाशा कर युवती चलती बनी।
विज्ञापन


सोलानी पार्क के पास जींस टीशर्ट पहने करीब 18 साल की एक युवती नहाने के दौरान गंगनहर में डूबने लगी। युवती को बाहर निकलने के लिए छटपटाता देख नहर के दोनों ओर भीड़ जमा हो गई। इसी बीच दो युवक अपनी-अपनी बाइक खड़ी कर गंगनहर में कूद गए। मशक्कत के बाद दोनों उसे किनारे पर खींच लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, युवती ने बाहर निकलते ही तेवर बदल लिए और दोनों युवकों पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए भड़क उठी। इस पर बाहर खड़े अन्य लोगों ने भी दोनों युवकों को थप्पड़ जड़ दिए। जल पुलिस के जवानों ने युवती से पूछताछ की तो उसने दूसरे किनारे पर पीली शर्ट पहने दिख रहे एक नौजवान की ओर इशारा करते हुए आरोप लगाया कि उसने धक्का दिया है।

युवती का इशारा होते ही लोग सोलानी पार्क की ओर दौड़े और नौजवान को पकड़ लिया। वह गिड़गिड़ाकर खुद को बेगुनाह बताता रहा। मामला जल पुलिस की चौकी पर पहुंचने के बाद भी युवती अपने आरोपों पर अड़ी रही। जल पुलिस के गोताखोर अमित पुरोहित और उनके साथियों ने घाट पर नहा रहे अन्य लोगों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि युवती नहाने के दौरान करतब दिखाते हुए खुद ही डूबने लगी थी।


युवती ने पहले अपना घर डोलीखाल सहारनपुर और फिर मुरादाबाद बताने लगी। झूठे आरोप साबित होने पर लोगों ने युवती को कड़ी फटकार लगाई। करीब एक घंटा तमाशा चलता रहा। बाद में युवती खुद ही वहां से चलती बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed