फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   The death of two young men to be vulnerable to truck

ट्रक की चपेट में आकर दो युवकों की मौत

Sat, 05 Dec 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 05 Dec 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। भूपतवाला क्षेत्र में शनिवार शाम ट्रक की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतक लक्सर और बहादराबाद क्षेत्र के रहने वाले थे। दुर्घटना कैसे हुई अभी ये स्पष्ट नहीं हो सका।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब पौने पांच बजे हाईवे पर शांतिकुंज के गेट के पास एक बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। दोनों वाहन ऋषिकेश की ओर से हरिद्वार की तरफ आ रहे थे। सप्तऋषि चौकी प्रभारी सतेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि दुर्घटना कैसे हुई यह अभी साफ नहीं हो सका। दुर्घटना में मारे गए युवकों की पहचान राकेश (23) पुत्र रामस्वरुप निवासी गांव अतमलपुर बौंगला बहादराबाद और ओमवीर (28) पुत्र माहीचंद निवासी गांव बाखरपुर लक्सर के रुप में हुई। चौकी प्रभारी के अनुसार ट्रक कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक फरार हो गया। मोटरसाइकिल चला रहे युवक ने हेलमेट पहना था। लेकिन दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए है। आशंका जताई जा रही है कि मोटरसाइकिल सवार युवक ओवरटेक कर रहे होंगे तभी सामने से किसी वाहन के आने पर खुद को बचाने के चक्कर में दुर्घटना हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed