फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   suicide of student

फेल होने पर टिहरी के युवक ने की खुदकुशी

Wed, 27 May 2015 01:53 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार Updated Wed, 27 May 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन
suicide of student

12वीं में फेल होने पर भूपतवाला क्षेत्र के एक होटल में कार्यरत टिहरी निवासी युवक ने खुदकुशी कर ली है। मंगलवार शाम करीब चार बजे सिटी पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि मोतीचूर पार्किंग के पीछे पेड़ पर एक युवक का शव झूल रहा है। पुलिस टीम के साथ पहुंचे खड़खड़ी चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमांई ने शव को नीचे उतरवाया।

विज्ञापन


मृतक की जेब से मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान भूपेंद्र सिंह (19) पुत्र रायचंद्र सिंह निवासी नाई दोगी मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल हाल निवासी सुंगधा होटल के रूप में हुई। चौकी प्रभारी के अनुसार 12वीं में अध्ययनरत भूपेंद्र अपने दोस्त तनवीर, विकास एवं अनीस के साथ परीक्षा परिणाम देखकर आया था।
विज्ञापन


फेल होने पर छात्र दोस्तों के साथ होटल आ गया था। दोस्तों के सो जाने पर वह वहां से निकल गया। फेल होने से आहत छात्र ने खुदकुशी की है। उसके भाई भी यहां होटलों पर कार्यरत है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छुट्टियों में नौकरी के लिए हरिद्वार आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed