{"_id":"6383ac8a2a717502c92b2047be8bd67c","slug":"state-of-the-gang-boarded-the-handle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश का गैंग चढ़ा हत्थे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मध्यप्रदेश का गैंग चढ़ा हत्थे
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 07 Dec 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। दो दिन पूर्व एक विवाह समारोह से शगुन के लिफाफों से भरा बैग ले उड़ने की घटना का खुलासा करते हुए ज्वालापुर पुलिस ने मध्यप्रदेश की एक गैंग के बदमाशों को धर दबोचा है। इनमें मां, उसके दो नाबालिग बेटे एवं दो रिश्तेदार शामिल हैं। गैंग के तीन बदमाश फरार हैं।
विज्ञापन
कनखल के पुरुषोत्तम विहार निवासी गगन कुमार टुटेजा ने ज्वालापुर कोतवाली में दो दिन पूर्व मुकदमा दर्ज कराया गया था कि उनके छोटे भाई के विवाह समारोह के कार्यक्रम आर्यनगर चौक स्थित एक बारात घर में करवाए गए थे। उसी दौरान शगुन के लिफाफों से भरे बैग पर किसी ने हाथ साफ कर दिया। सीसीटीवी कैमरे में बैग ले जाते समय एक नाबालिग की तस्वीर कैद हुई थी। ज्वालापुर पुलिस नाबालिग की पहचान के लिए हाथ-पांव मार रही थी। सोमवार को रेल चौकी प्रभारी दिलमोहन बिष्ट ने कैमरे की रिकार्डिंग के आधार घटना में शामिल नाबालिग, उसकी मां, भाई और इनके दो रिश्तेदारों को ज्वालापुर रेलवे स्टेशन से धर दबोचा। तलाशी पर इनसे 3800 रुपये बरामद हुए। इनके तीन साथी भागने में सफल रहे। रेल चौकी प्रभारी ने बताया कि महिला कल्लो पत्नी गजरा के 13 वर्षीय बेटे ने शगुन के लिफाफों से भरा बैग चुराया था। उसका भाई, नाबालिग रिश्तेदार उसी के साथ थे। जबकि उसकी मां, रिश्तेदार राजवीर, रोहित, बसंत एवं एक अन्य महिला रद्दो बाहर खड़े थे। रोहित, बसंत एवं रद्दो उसी दिन लिफाफों से रकम लेकर मध्यप्रदेश चले गए थे। आरोपी मध्यप्रदेश के गांव कडिया थाना पचौर जिला राजगढ़ के रहने वाले हैं। फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए जल्द टीम रवाना होगी।
विज्ञापन
इनसेट
सांसी जाति से रखते हैं ताल्लुक
यह गैंग सांसी जाति से ताल्लुक रखता है। सांसी के लोग आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में निपुण होते हैं। यह बच्चों को भी अपराध की ट्रेनिंग खुद देते हैं और फिर उन्हें अपनी गैंग में शामिल कर लेते हैं।
विज्ञापन
कई राज्यों में सक्रिय
पुलिस की मानें तो यह गैंग उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, यूपी समेत कई राज्यों में सक्रिय हैं। यह गैंग अधिकतर विवाह समारोह को ही निशाना बनाता है।