{"_id":"da2654477d7f0979b31774580d049876","slug":"saint-arrested-on-charges-of-misconduct-alleged-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के आरोप में कथित संत दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार के आरोप में कथित संत दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 12 Feb 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। रेप के एक मामले में फरार चल रहे पंजाब के एक कथित संत को गाजियाबाद पुलिस ने हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गाजियाबाद पुलिस आरोपी को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
गाजियाबाद के इंद्रापुरम थाने के एसआई संजीव कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम शुक्रवार को खड़खड़ी चौकी पहुंची। गाजियाबाद पुलिस ने स्थानीय पुलिस को जानकारी दी कि रेप के मामले में फरार चल रहा एक कथित संत की लोकेशन हरिद्वार में मिली है। लोकेशन के आधार पर गाजियाबाद पुलिस ने चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमांई की मदद से कथित संत को दूधाधारी चौक के पास से दबोचा और अपने साथ ले गई। चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमांई ने बताया कि कथित संत का नाम अमरदास निवासी गांव भिटटीवाला डब्बावली फरीदकोट पंजाब है। उसके खिलाफ नवंबर में एक महिला ने गाजियाबाद के इंद्रापुरम थाने में रेप का केस दर्ज कराया था। आरोपी हरिद्वार में एक आश्रम में छिपा हुआ था।
विज्ञापन