फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   road accident

बस-टेंपो की टक्कर, पांच घायल

Wed, 13 May 2015 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 13 May 2015 05:15 PM IST
विज्ञापन
खानपुर मोड़ के पास टेंपो में रोडवेज बस की टक्कर लग जाने से पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद रोडवेज का चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


चौल्ली निवासी शमीम टेंपो चालक है। मंगलवार सुबह वह बस स्टैंड से टेंपो में सवारी भरकर रुड़की के लिए चला। जैसे ही वह खानपुर मोड़ के पास पहुंचा तो अचानक ही सामने से आ रही एक यूपी रोडवेज की छुटमलपुर डिपो की बस ने टेंपो में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में टेंपो चालक शमीम समेत वाहन में बैठे अनूप निवासी केल्हनपुर रुड़की, फारुख निवासी मेरठ, शोयब भगवानपुर और विक्की मिश्रा निवासी पीलीभीत घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने टेंपो में सवार घायलों को वाहन से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed