फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Keeper of the car attempted to tread

दारोगा को कार से रौंदने का प्रयास

Sun, 22 Nov 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 22 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन

हरिद्वार। रायवाला क्षेत्र में मारपीट कर भाग रहे कार सवार खटीमा के चार युवकों ने ट्रैफिक पुलिस के एक दारोगा को रौंदने की कोशिश की। कार की चपेट में आने से बाल-बाल बचे दारोगा ने पीछा कर कुछ दूरी पर कार छोड़कर भाग रहे युवकों को पकड़कर कनखल पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन

घटना रविवार दोपहर करीब तीन बजे के आसपास की बताई गई है। रायवाला पुलिस ने वायरलेस सैट पर सूचना प्रसारित की मोतीचूर के पास मारपीट कर कुछ युवक कार से हरिद्वार की ओर भाग निकले हैं। सूचना प्रसारित होते ही हरिद्वार पुलिस ने पहले तो दूधाधारी चौक पर कार रोकनी चाही लेकिन वे नहीं रुके। फिर रोड़ीबेलवाला चौकी पर बैरियर उड़ा दिया और चंडीघाट पर भी काबू नहीं आए। शंकराचार्य चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के दारोगा मुकेश कुमार ने ट्रैफिक रुकवा दिया। जैसे ही वह कार के पास पहुंचे तभी एक युवक ने कार दौड़ा दी। कार की टक्कर से दारोगा गिर गए। गनीमत रही कि उन्हें कोई चोट नहीं आई। दारोगा ने संभलते हुए पीछे दौड़ लगा दी।
विज्ञापन

कुछ ही दूरी पर होटल पार्क ग्रांड के पास कार को लावारिस खड़ी कर युवक एक बाग में घुस गए। दारोगा के हो हल्ला करने पर राहगीर एकत्र हो गए। आसपास के लोगों के सहयोग से दारोगा ने चारों युवकों को पकड़ लिया और थाना कनखल पुलिस को सौंप दिया। एसओ कनखल ने बताया कि युवकों ने शराब पी हुई थी उन्हें रायवाला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। रायावाला थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। समझौते के बाद युवकों को छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed