{"_id":"6c4513ce0af521ba1c40ab5fd8e6fcb0","slug":"gujrat-connected-wire-atm-hack-away-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात से जुड़ रहे एटीएम हैक करने वालों के तार - गुजरात पुलिस के हत्थे चढ़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुजरात से जुड़ रहे एटीएम हैक करने वालों के तार - गुजरात पुलिस के हत्थे चढ़े
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
Updated Mon, 07 Sep 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की के एटीएम हैक करने वाले आरोपियों के तार गुजरात के सूरत शहर से जुड़ रहे हैं। गुजरात में भी इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुके गैंग का लिंक यहां पुलिस के हत्थे चढ़े शातिरों से निकलकर आ रहा है। गुजरात में डेरा डाले बैठी एसटीएफ की प्रारंभिक जांच में ये तथ्य सामने आए हैं।
विज्ञापन
हालांकि, पूरी तह तक पहुंचने में जुटी एसटीएफ के अफसर खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। पिछले रविवार को रुड़की के रामनगर में एसबीआई के एटीएम हैक कर एक करोड़ से अधिक की रकम उड़ा ली गई थी। स्थानीय नागरिकों की मदद से एटीएम से रकम निकालने में जुटे दो शातिर गिरफ्त में आ गए थे पर मास्टर माइंड फरार होने में कामयाब रहा था।
विज्ञापन
कई दिन की माथापच्ची के बाद ये पता चल सका कि एटीएम कैसे हैक किया गया था और इस तरह की घटनाएं देश के किस किस प्रदेश में घटित हो चुकी है। घटना की जांच की कमान संभाल रही एसटीएफ कई प्रदेशों में डेरा डाले हुए हैं। यह सामने आया है कि रुड़की में एटीएम को हैक करने के मास्टर माइंड का लिंक सूरत शहर से जुड़ा है।
विज्ञापन
क्योंकि, कुछ समय पूर्व वहां की पुलिस ने इस तरह की घटना का खुलासा किया था और एटीएम हैक की पूरी दास्तां सामने आई थी। तब हत्थे चढ़े शातिर का यहां की वारदात में मुख्य चेहरे के तौर पर सामने आए अमित से जुड़ रहा है। एसटीएफ अभी पूरे गैंग की कुंडली खंगालने में जुटी है।
एसटीएफ के एसएसपी सदानंद दाते ने बताया कि एसटीएफ को पूरे घटनाक्रम को लेकर अहम सुराग मिले हैं। पूरे गैंग को ट्रेस करने की कवायद तेजी से चल रही है।