{"_id":"f99b34b0467b9594e3e03cf94b8c752f","slug":"furor-by-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षाओं में अव्यवस्थाएं, छात्रों का हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परीक्षाओं में अव्यवस्थाएं, छात्रों का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 13 May 2015 05:06 PM IST
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के तहत मंगलवार को स्थानीय बीएसएम पीजी कॉलेज के परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों ने अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
आरोप था कि विश्वविद्यालय और महाविद्यालय प्रबंधन की लापरवाही के कारण छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हुई हैं। मंगलवार को बीए और एमए के अलग-अलग प्रश्नपत्र की परीक्षा देने के लिए सैकड़ों परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। इस दौरान परीक्षार्थियों ने भारी अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए हंगामा किया
विज्ञापन
कुछ छात्रों का कहना था कि उनके एनरोलमेंट नंबर प्रवेश पत्र पर गलत लिखे गए हैं। जबकि कुछ सीटें नहीं मिलने तो कुछ अन्य व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने का आरोप लगा रहे थे। काफी देर तक हंगामा होता रहा। इसके बाद प्राचार्य डॉ. वीपी गौैतम और अन्य शिक्षकों ने छात्रों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन