{"_id":"592247988de49877e57f90c214a40026","slug":"fraudulently-sold-the-old-car-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी से बेच दी पुरानी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धोखाधड़ी से बेच दी पुरानी कार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 20 Dec 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। नई कार लेने की चाह में एक दुपहिया वाहन की एजेंसी के मालिक ने अपनी पुरानी कार धोखाधड़ी से बेच दी। दरअसल, पुरानी कार के कागजात के आधार पर एजेंसी मालिक ने कोर्ट में परिचित की जमानत ली हुई है। अब ये बात सामने आने पर कार खरीदने वाली कंपनी ने ज्वालापुर पुलिस को शिकायत की है।
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी पुरानी कार खरीदने का काम करती है। कंपनी की अधिकारी कल्पना पांडे ने ज्वालापुर पुलिस को की गई शिकायत में बताया कि राजीव गुलाटी ने उन्हें अपनी एक पुरानी कार बेची थी। तब बताया था कि उनकी कार पर कोई लोन नही है न ही किसी कानूनी मामले से कार का लेना देना है। कंपनी ने कार खरीद ली थी। अब जब कंपनी ने उस कार को किसी दूसरी पार्टी को बेचा और एआरटीओ कार्यालय में नाम ट्रांसफर कराना चाहा। तब पता चला कि उस कार पर राजीव गुलाटी ने किसी परिचित की जमानत ले रखी है। आरोप है कि विरोध करने पर राजीव गुलाटी ने उनके साथ अभद्रता कर दी। एसएसआई कमल मोहन भंडारी ने बताया कि राजीव गुलाटी की ज्वालापुर क्षेत्र में दुपहिया वाहन की एजेंसी है। जल्द ही कोतवाली बुलाकर जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन