{"_id":"3906de8db2e37589977b580e552bc939","slug":"challan-of-five-person-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो ने तोड़ा चौकी का बैरियर, पांच का चालान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोलेरो ने तोड़ा चौकी का बैरियर, पांच का चालान
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
Updated Tue, 30 Jun 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाली फार्म के पास कारसवार युवकों से मारपीट कर चंडीघाट चौकी का बैरियर तोड़कर भाग रहे बोलेरो सवार बिजनौर के युवकों को पुलिस ने पीछा कर दबोच लिया। शांतिभंग के आरोप में सभी आरोपियों का चालान कर दिया गया है। घटना रविवार देर रात करीब साढे़ 11 बजे के आसपास की है।
विज्ञापन
चंडीघाट चौक की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। लेकिन चालक बैरियर तोड़कर भाग निकला। चौकी पुलिस ने वायरलेस पर मैसेज कर कार का पीछा शुरू कर दिया। गांव कांगड़ी के पास गश्त कर रही श्यामपुर पुलिस ने बोलेरो को जैसे तैसे रुकवा लिया।
विज्ञापन
थाने लाकर युवकों से की पूछताछ में पता चला कि देहरादून के संडे बाजार से युवक जूते बेचकर लौट रहे थे। उनकी नेपाली फार्म के पास ओवरटेक करने को लेकर कारसवार युवकों से मारपीट हो गई थी। वह युवक ही उनके पीछे लगे थे, इसलिए वे तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे।
विज्ञापन
एसओ श्यामपुर अनुज सिंह ने बताया कि युवकों ने अपने नाम मनोज, वीरेंद्र, बबलू, भारत एवं रोहित बताया है। यह सभी बिजनौर के गांव गंज, कोतवाली बिजनौर के रहने वाले हैं। बोलेरो सीज कर युवकों का शांतिभंग करने के आरोप में चालान कर दिया है।