फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   boy sink gangnehar

आधी रात नहाने गए तीन युवक, एक डूबा

Mon, 18 May 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 18 May 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन

देर रात अपने दोस्तों संग नहाने गया युवा इंजीनियर ज्वालापुर

विज्ञापन
क्षेत्र के गोविंद घाट पर गंगनहर में डूब कर लापता हो गया। रविवार को दिनभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद उसका कहीं पता नहीं चल पाया। ज्वालापुर पुलिस ने दो दोस्तों को हिरासत में लिया है।

गोल गुरुद्वारा निवासी प्रतीक कटारिया (24 वर्ष, पुत्र रामशंकर कटारिया) ने देहरादून के ग्राफिक एरा से इंजीनियरिंग की हुई है। उसके कालेज का साथी न्यू टिहरी निवासी युवक अजय बिज्लवाण भी इन दिनों शिवलोक कालोनी में कोचिंग करता है। उनका एक अन्य दोस्त अमित कुमार (निवासी लोवल मोटर मार्ग, तल्ला खोलटा, हाल निवासी गोविंदनगर, देहरादून) भी शनिवार को हरिद्वार पहुंचा था।

शिवलोक कालोनी में किराये पर रह रहे अजय के कमरे में तीनों की पार्टी हुई। फिर देर रात करीब डेढ़ बजे तीनों गंगनहर में नहाने चले गए। उसी दौरान प्रतीक तेज बहाव की चपेट में आ गया। उसके दोस्त मदद के लिए भी चिल्लाए लेकिन रात में कोई नहीं पहुंचा। रात में चंद्राचार्य चौक से पहुंची पुलिस को युवकों ने घटना की जानकारी दी। रात को प्रतीक के परिजन भी पहुंच गए।

रविवार को उसकी तलाश में जल पुलिस के जवान सुनील कुमार, चिराग अरोड़ा, नीरज एवं सचिन कुमार कई घंटों तक नहर को तलाशते रहे। लेकिन प्रतीक का कहीं पता नहीं चला। परिजनों के आरोप पर पुलिस ने दोस्तों को हिरासत में लिया है। दोस्तों ने पुलिस को बताया कि वह पहले भी कई बार गंगनहर में नहाने जा चुके हैं। प्रतीक अच्छा तैराक था। कोतवाली प्रभारी धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।

गंगनहर में कूदा युवक
हरिद्वार। शनिवार देर रात ऋषिकुल पुल के पास एक युवक गंगनहर में कूद गया। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर पहुंचे जल पुलिस के जवानों ने काफी खोजबीन की लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला। जल पुलिस के जवान चिराग अरोड़ा ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed