{"_id":"0429c38f3525543b07555c5ac0d99601","slug":"beat-a-dulheraja-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहागरात को ही दूल्हे से मारपीट, लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुहागरात को ही दूल्हे से मारपीट, लूट
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Fri, 12 Jun 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास कालोनी निवासी राकेश कुमार पाल ने अपने ससुराल वालों पर सुहागरात को उसके साथ मारपीट करने, सामान लूटने और पत्नी का अपहरण करने का आरोप लगाया है। पुलिस की तरफ से रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर कोर्ट में प्रार्थना-पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
जाम नगर गुजरात में एक कंपनी में काम करने वाले राकेश कुमार के अनुसार 27 मई को उसकी शादी मुधबन नगर, काशीपुर निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के बाद वह पत्नी के साथ रुड़की स्थित एक होटल में रुका था। सुहागरात में ही उसके ससुर, सास और अन्य रिश्तेदार उसके कमरे में आ गए।
विज्ञापन
वहां रखे सभी बैग जिनमें करीब 12 लाख रुपये के जेवरात और छह लाख कैश आदि सहित सभी सामान लूट लिया। उसकी पत्नी को तमंचे के बल पर डरा धमकाकर गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए। उसके साथ मारपीट भी की गई। बमुश्किल उसने अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
अगले दिन वह अपने परिवार के साथ पत्नी को लेने पहुंचा तो वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। डरा धमकाकर उससे कोरे स्टांप पेपरों पर उसके साइन कराए और कहा कि तुम्हारा तलाक हो गया है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़ित के अनुसार उसने एक जून को इस संबंध में रुड़की कोतवाली में तहरीर दी थी। लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उसने अपनी अधिवक्ता प्रवीण बॉबी के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थना-पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है। अधिवक्ता ने बताया कि कोर्ट ने इस संबंध में पुलिस से रिपोर्ट तलब की है।