फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   arrest of son and father

10-10 हजार के इनामी बाप-बेटा गिरफ्तार

Sun, 28 Jun 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार Updated Sun, 28 Jun 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
arrest of son and father

बरेली जोन से 2013 में पार्टनर की हत्या और नगर पालिका कर्मचारी पर जानलेवा हमले में वांछित चल रहे बदायूं के बाप-बेटे को दून और यूपी पुलिस ने संयुक्त आपरेशन में गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित है। हरिद्वार में छिपकर रह रहे बाप-बेटे देहरादून में किसी से रकम वसूलने के लिए आए थे।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुष्पक ज्योति ने बताया कि बदायूं में 2013 में दस लाख रुपये के विवाद में अपने पार्टनर सुभाष की हत्या और मामूली विवाद में नगर पालिका कर्मचारी को गोली मारने के मामले में पेपर उद्योग से जुड़े रहे देश दीपक बजाज और उसका बेटा शशांक उर्फ शैलू फरार चल रहे थे।
विज्ञापन


हत्या को लेकर बदायूं में काफी दिन तक बवाल चला था। 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित करने के बाद यूपी पुलिस ने फरारी में उनके खिलाफ चार्जशीट लगा दी थी। कुछ दिन मुंबई में रहने के बाद दोनों बाप-बेटे हरिद्वार की शिवालिक कालोनी में आकर बस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिन पहले अपना मकान बेचकर उन्हाेंने हाल में ही चिड़िया पुर में एक रेस्टोरेंट बना लिया था। यह दोनों फिलहाल होटल में रह रहे थे। एसओजी बदायूं के उप निरीक्षक संदीप तोमर ने शुक्रवार रात रायपुर थाने आकर जानकारी दी कि हत्याकांड में वांछित दीपक बजाज और उसका बेटा शशांक किसी से रकम वसूलने के लिए आ रहे हैं।

पुलिस ने रात में मुठभेड़ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पल्सर मोटर साइकिल के साथ उनके पास से 32 बोर का पिस्टल, कारतूस और चाकू बरामद किया है। कप्तान ने पुलिस टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की। पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह, एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय, सीओ डालनवाला प्रमोद कुमार और रायपुर एसओ अबुल कलाम इस दौरान मौजूद थे।


पत्नी की हत्या का भी लगा था आरोप
एसएसपी ने बताया कि देश दीपक ने अपने साथी से 15 हजार रुपये में रिवाल्वर खरीदा था। देश दीपक पर अपनी पत्नी मधु बजाज की हत्या का भी आरोप लगा था, लेकिन वह बरी हो चुका है। उसके खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। शशांक पर भी चार मुकदमे बताए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed