{"_id":"6e55f95a24685cae58f02c49ee8fcf67","slug":"acid-on-women-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर फेंका केमिकल, एमएमएस बनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला पर फेंका केमिकल, एमएमएस बनाया
ब्यूरो, अमर उजाला/रुड़की
Updated Sun, 24 May 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद निवासी युवक ने प्रेम संबंध तोड़ने पर नाराज होकर रुड़की की शादीशुदा महिला के चेहरे पर केमिकल डाल दिया। यहीं नहीं आरोपी ने पूर्व में बनाए गए अश्लील एमएमएस भी सार्वजनिक करने की धमकी दे दी। अपने पति और बहन के साथ शनिवार को थाने में आई महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं। रुड़की की एक कालोनी निवासी महिला के फोन पर करीब छह माह पूर्व एक मिसकॉल आई थी। यह मिसकॉल आकाश शर्मा निवासी लाकड़ी सुजलपुर मिनी बाईपास, दिल्ली रोड मुरादाबाद की थी।
विज्ञापन
इसके बाद से दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया। कुछ दिनों में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। जिसके बाद दोनों कलियर आकर आपस में कई बार मिले भी। इसी दौरान उसने महिला का अश्लील एमएमएस भी बना लिया। पिछले कुछ दिनों से महिला ने युवक से किनारा कर लिया था।
विज्ञापन
जिससे प्रेमी युवक नाराज हो गया। उसने धमकी देकर उसे कलियर में मिलने के लिए बुलाया। जब उसने मना किया, तो एमएमएस सार्वजनिक करने की धमकी दे दी। जिसके चलते 18 मई को महिला उससे मिलने कलियर स्थित एक गेस्ट हाउस में पहुंची। यहां पर विवाद होने पर आरोपी ने महिला के चेहरे पर केमिकल फेंक दिया।
घटना के बाद युवक उसे रुड़की ले गया और इलाज भी कराया। हकीकत घर बताने पर उसे धमकी भी दी। महिला ने डर के चलते परिजनों को यह बताया कि गर्म घी गिरने से उसका चेहरा जल गया। मामला तब खुला जब दो दिन पूर्व महिला की बहन उससे मिलने के लिए आई। बहन ने जब दबाव डालकर उसे पूछताछ की तो उसने सच बता दिया।
हकीकत सामने आने के बाद शनिवार को पति और बहन महिला को लेकर थाने कलियर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आकाश शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
आरोपी दे रहा धमकी
पिरान कलियर। महिला ने जब घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी है। तब से उसे धमकियां और अश्लील मैसेज मिल रहे है। महिला और उसकी बहन ने पुलिस को बताया कि आरोपी मैसेज कर धमकी दे रहा है कि महिला और उसके संबंधों का एमएमएस वह सार्वजनिक कर देगा। आरोपी ने महिला का मुंह बंद कराने के लिए पति और उसके बेटे को जान से मारने तक की धमकी दी थी।