फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   पॉक्सो एक्ट में दोषी युवक को 10 वर्ष की कठोर कैद

पॉक्सो एक्ट में दोषी युवक को 10 वर्ष की कठोर कैद

Sat, 18 May 2019 12:11 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
पॉक्सो एक्ट में दोषी युवक को 10 वर्ष की कठोर कैद
ब्यूरो/अमर उजाला, रोशनाबाद
विज्ञापन

चौदह वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म करने के मामले में विशेष जज पॉक्सो कोर्ट अर्चना सागर ने युवक को दोषी पाते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और 35 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

शासकीय अधिवक्ता आदेश चौहान ने बताया कि सात सितंबर 2016 की रात कोतवाली रुड़की क्षेत्र में एक चौदह वर्षीय किशोरी घर से चली गई थी। सुबह तक भी वह अपने घर नही पहुंची थी। परिजनों ने पीड़ित किशोरी को आसपास और रिश्तेदारों में तलाश किया था। लेकिन इस दौरान पीड़ित लड़की का कोई पता नही चला था। परिजनों ने नाबालिग की गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी थी। दो दिन बाद आरोपी युवक ने मोबाइल पर पीड़ित किशोरी को ले जाने की बात कहीं थीं। उसी दिन पीड़ित किशोरी के परिवार वालों ने आरोपी सुखदीप उर्फ सुखबीर उर्फ दीपक पुत्र जसवंत निवासी ग्राम जिगरिवाला थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर, उप्र के खिलाफ कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के दो माह के बाद पीड़ित किशोरी को रुड़की बस स्टैंड पर आरोपी युवक के पास से बरामद किया था। पीड़िता ने आरोपी युवक पर बहला फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के जाने के गंभीर आरोप लगाए थे। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया था। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल किए। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से आठ गवाह पेश किए मामले की सुनवाई करते हुए विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट युवक को दोषी पाते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और 35 हजार के अर्थदंड की सजा सुनाई साथ ही कोर्ट ने पीड़ित को निर्भया फंड से प्रतिकर धनराशि एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने के निर्देश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed