फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   एयरफोर्स के जवान ने बुना था उद्यमी अपहरणकांड का ताना बाना

एयरफोर्स के जवान ने बुना था उद्यमी अपहरणकांड का ताना बाना

Sun, 28 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
एयरफोर्स के जवान ने बुना था उद्यमी अपहरणकांड का ताना बाना
हरिद्वार। उद्यमी अनिल अरोड़ा अपहरण कांड की साजिश एयरफोर्स में तैनात प्रदीप कुमार ने ही रची थी। कर्ज से उबरने के लिए ही एयरफोर्स के जवान ने अपराध की राह पकड़ी थी। देर शाम हरिद्वार और यूपी पुलिस की संयुक्त पूछताछ में प्रदीप कुमार ने सिलसिलेवार ढंग से पूरे अपहरण कांड की कहानी बताई।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में एयरफोर्स के बेस में जवान के पद पर तैनात प्रदीप कुमार ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान जब जुबां खोली तब हर कोई हक्का बक्का रह गया। चंद मिनट में ही प्रदीप ने अपहरण कांड की कहानी उगल दी। कबूला कि, उसी ने ही इस अपहरण कांड की साजिश रची थी। उसकी पहचान राशिद से करीब ढाई वर्ष पूर्व उसके सैलून पर हुई थी, तब वह मेरठ किसी कार्य से आया था। तब से अब तक राशिद के संपर्क में ही था। कबूला कि उस पर काफी कर्ज हो गया था इसलिए उसने राशिद से मिलकर किसी अपराध को अंजाम देने की योजना बनाई।
विज्ञापन

बकौल पुलिस राशिद ने अपने परिचित उद्यमी अनिल अरोड़ा को सॉफ्ट टारगेट बताया तब एयरफोर्स का जवान प्रदीप राजी हो गया। फिर आगे की योजना का ब्लूप्रिंट प्रदीप कुमार ने ही खींचा। राशिद ने अपने चचेरे भाई मोहसीन को भी अपने साथ ले लिया, जो पहले पूरी तरह से अनभिज्ञ था। अपहरण के बाद उसका साथ में रहना मजबूरी बन गया। राशिद ने ही असलहे का इंतजाम भी किया था, जो पिस्टल बरामद हुई है वह भी चोरी की है। अभी यह साफ नहीं हुआ कि किसकी चोरी की गई थी। दूसरी बड़ी बात ये भी है कि गैंग ने जिस स्विफ्ट कार का इस्तेमाल किया वह भी करनाल हरियाणा से चोरी की गई थी । उस पर हरियाणा की नंबर प्लेट लगा दी गई थी लेकिन असल में वह कार पंजाब में रजिस्टर्ड है। 20 जनवरी को इन्होंने अपहरण का ताना बाना बुन लिया था और 25 को अपने मकसद में कामयाब भी रहे। उद्यमी की एक विशेष रुचि भी उसका जाल में फंसने का मुख्य कारण बनी थी, अब अंबाला (हरियाणा) में फिरौती की रकम देने की बात पर सहमति बन रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed