फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   हथियारबंद बदमाशों द्वारा लूटपाट की फर्जी सूचना पर हड़कंप

हथियारबंद बदमाशों द्वारा लूटपाट की फर्जी सूचना पर हड़कंप

Wed, 24 Jan 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
हथियारबंद बदमाशों द्वारा लूटपाट की फर्जी सूचना पर हड़कंप

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
शहर में सरेराह चार बदमाशों की ओर से 20 हजार की नगदी लूटने की सूचना फर्जी निकली। लूट की सूचना मिलते ही आनन- फानन में पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर ली थी। बाद में पता चला कि शराब के नशे में धुत युवक ने लूटपाट की फर्जी सूचना दी। पुलिस ने सूचना देने वाले को कोतवाली लाकर उसका चालान कर दिया गया।

घटनाक्रम के मुताबिक ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के लालमंदिर रोड निवासी रोहित कश्यप पुत्र यशपाल कश्यप ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि चार बदमाशों ने उसके साथ 20 हजार की लूटपाट कर ली है। कंट्रोल रूम ने यह सूचना वायरलेस सेट पर प्रसारित की तो पूरे शहर में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही कई थानों की पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर ली। बदमाशों का कुछ पता नहीं चलने पर कोतवाल अमरजीत पुलिसकर्मियों के साथ सूचना देने वाले के पास पहुंचे तो वह दंग रह गए। रोहित कश्यप ने शराब के नशे में लूटपाट की सूचना दे दी थी। असलियत उजागर होने पर पुलिस रोहित कश्यप को पकड़कर कोतवाली ले आई, जहां उसका चालान कर दिया गया। ज्ञात हो कि यह पहला मौका नहीं है जब लूटपाट की फर्जी सूचना से पुलिस हलाकान हुई है। इससे पहले भी कई लोगों ने लूटपाट की सूचना देकर पुलिस को परेशानी में डाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed