{"_id":"5c2e580fbdec225724600240","slug":"51546541071-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबीस घंटे से चार नाबालिग पुलिस हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौबीस घंटे से चार नाबालिग पुलिस हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
भेल क्षेत्र में एयर गन के साथ सेल्फी ले रहे उपनगर ज्वालापुर के चार नाबालिग दोस्तों की शामत आ गई। सीआईएसएफ के गश्ती दल ने उन्हें पकड़कर रानीपुर पुलिस को सौंप दिया, लेकिन बुधवार शाम को हिरासत में लिए गए किशोरों को बृहस्पतिवार देर शाम तक भी स्थानीय पुलिस ने नहीं छोड़ा।
बुधवार शाम सीआईएसएफ के गश्ती दल ने भेल स्टेडियम के पास से चार किशोरों को एक एयर गन के साथ पकड़ा था। सीआईएसएफ टीम ने किशोरों को रानीपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। पुलिस पूछताछ में किशोरों ने बताया कि वह एयरगन के साथ सेल्फी ले रहे थे। सूचना पर किशोरों के परिजन कोतवाली पहुंच गए। परिजन ने भी एयर गन से जुड़ा मसला होने पर भविष्य में इस तरह की गलती न होने की बात कहते हुए अपने बच्चों को छोड़ देने की गुजारिश की, लेकिन स्थानीय पुलिस ने उन्हें नहीं छोड़ा। बुधवार की शाम से बृहस्पतिवार दिनभर परिजन स्थानीय पुलिस से बच्चों को छोड़े जाने की मांग करते रहे, लेकिन बृहस्पतिवार शाम तक बच्चे पुलिस की ही कस्टडी में थे।
सीआईएसएफ के जवानों ने चार लोगों को पकड़कर पुलिस को सोंपा था। इस क्षेत्र में अक्सर आपराधिक घटनाएं होती रहती हैं इसलिए पूरी तहकीकात कर सत्यता जांचने का प्रयास किया गया। पूरी जांच-पड़ताल के बाद उन्हें परिजनों की सुपुर्द कर दिया गया। ये सभी नाबालिग हैं इसके कोई प्रमाण पुलिस को नहीं दिए गए।
विज्ञापन
साधना त्यागी, कोतवाल, रानीपुर
अगर चौबीस घंटे से बच्चों को हिरासत में लिया हुआ है तो यह गंभीर विषय है। मामला संज्ञान में नहीं है। इसका स्वयं संज्ञान लिया जाएगा।
जन्मेजय प्रभाकर खंड़डूी, एसएसपी