फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   इसलिए हुआ था एयरफोर्स के जवान पर कर्जा

इसलिए हुआ था एयरफोर्स के जवान पर कर्जा

Sun, 28 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
इसलिए हुआ था एयरफोर्स के जवान पर कर्जा
हरिद्वार।
विज्ञापन

गाजियाबाद के उद्यमी अनिल अरोड़ा अपहरण कांड के मुख्य साजिशकर्ता एयरफोर्स के जवान प्रदीप कुमार के कर्ज के दलदल में फंसने की कहानी सामने आई है। दरअसल एयरफोर्स के जवान ने तीन युवकों से एसएससी परीक्षा उत्तीर्ण कराने के नाम पर 18 लाख की रकम ली थी, जिसे बिचौलिया लेकर फरार हो गया था। तीनों युवक लगातार एयरफोर्स के जवान पर दबाव बनाए हुए थे। कर्ज उतारने के लिए अपहरण का ताना बाना बुना था।
मालूम हो कि 25 जनवरी गाजियाबाद के उद्यमी अनिल अरोड़ा का अपहरण हो गया था। शनिवार को गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने हरिद्वार तहसील के पास मुठभेड़ के बाद अनिल अरोड़ा को अपहरणकर्ताआें से मुक्त कराया था। मुठभेड़ के दौरान अपहरणकर्ता प्रदीप कुमार और राशिद गोली लगने से घायल हो गए थे। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में भर्ती एयरफोर्स के जवान प्रदीप कुमार पुत्र वजीर निवासी दुर्गा कालोनी जिला जींद हरियाणा ने अपराध की राह पकड़ने की अपनी कहानी सुनाई। बकौल जवान कि उसने झज्जर हरियाणा के एक परिचित को तीन युवकों को एसएससी परीक्षा पास कराने के लिए 18 लाख की रकम दी थी। परीक्षा में तीनों युवक फेल हो गए और परिचित रकम लेकर फरार हो गया। तीनों युवक प्रदीप पर रकम लौटाने का दबाव बना रहे थे। कर्ज से उबरने के लिए उसने राशिद से संपर्क साधा था। पुलिस की माने तो पहले किसी धनाढ्य घर के किसी लड़के के अपहरण की योजना थी, लेकिन फिर राशिद ने उद्यमी अनिल अरोड़ा को सॉफ्ट टॉरगेट बताया। गुड़गांव में वेल्डर का कार्य कर रहा राशिद कई वर्ष से उद्यमी के संपर्क में था। इसलिए उसके झांसे में आकर उद्यमी तुरंत कार में बैठ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
हरिद्वार में फेंकने की बनी थी योजना
हरिद्वार। उद्यमी अनिल अरोड़ा को यहां बेहोशी की हालत में फेंकने की योजना भी एक बारगी बन गई थी, लेकिन फिर उन्होंने अपना इरादा बदल दिया। उन्हें उम्मीद थी कि वे फिरौती की रकम वसूलने में कामयाब रहेंगे। इसलिए अंबाला को फिरौती वसूलने का ठिकाना बनाया था। एक पुलिस टीम अंबाला में भी डेरा डाले हुए थी।
---------------------
आज करनी थी ड्यूटी ज्वाइन
हरिद्वार। चंडीगढ़ में एयरफोर्स छावनी में तैनात जवान प्रदीप कुमार सोमवार (आज) तक छुट्टी पर था। उसे मंगलवार को ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। उससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

--------------------
अपहरणकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज
हरिद्वार। गाजियाबाद क्राइम ब्रांच के सीओ आतिश कुमार ने सरेशाम हुई मुठभेड़ के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर में अपहरणकर्ताओं के खिलाफ हत्या के प्रयास, पुलिस पार्टी पर हमला समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। जिला अस्पताल में चले उपचार के बाद सामान्य होने पर अपहरणकर्ताओं को स्थानीय अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर गाजियाबाद ले जाने की तैयारी कर ली गई थी। देर शाम तक अपहरणकर्ताओं को लेकर पुलिस टीम कोर्ट में ही डटी हुई थी। उपचार के बाद अपहरणकर्ता प्रदीप और राशिद के हाथ व पांव में लगी गोली निकाल ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed