फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   दोहरे हत्याकांड के मुख्य गवाह को हत्या की धमकी

दोहरे हत्याकांड के मुख्य गवाह को हत्या की धमकी

Sat, 17 Mar 2018 11:59 PM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
दोहरे हत्याकांड के मुख्य गवाह को हत्या की धमकी

विज्ञापन
हरिद्वार।
रानीपुर क्षेत्र के बहुचर्चित दंपति हत्याकांड के मुख्य गवाह को कोर्ट में गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। सिडकुल पुलिस ने धमकी दे रहे आरोपी के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

2016 को गांव दादूपुर गोविंदपुर में पेशे से हकीम शहजाद और उसकी पत्नी रुकसाना की छोटे भाई सरताज ने छुरे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी। एक बैंड कंपनी में काम करने वाले सरताज ने पचास हजार रुपये चोरी का आरोप लगाने पर भाई-भाभी की हत्या की थी। पुलिस ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के आरोपी सरताज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मृतका रुकसाना का भाई दिलशाद पुत्र अब्दुल हफीस निवासी एमडीडीए रोड केदारपुरम थाना नेहरू कालोनी हत्याकांड की कोर्ट में पैरवी कर रहा है। आरोप है कि आरोपी सरताज के सगे भाई नन्नू पुत्र सलीम निवासी बाबरी बटवाडा शामली यूपी ने दिलशाद के मोबाइल फोन पर कॉल कर धमकी दी कि कोर्ट में मुकदमे की पैरवी करने पर उसकी एवं मुख्य गवाह रददू पुत्र जीवना निवासी दादूपुर गोविंदपुर को गंभीर परिणाम भुगतना होगा। आरोप है कि मोबाइल फोन पर ही गाली गलौच करते हुए डराया धमकाया गया। एसआई लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि आरोपी नन्नू के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed