{"_id":"5ab28d364f1c1b68248b688c","slug":"21521650998-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजाराग्रांट गांव में विजिलेंस टीम का छापा,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हजाराग्रांट गांव में विजिलेंस टीम का छापा,
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहादराबाद।
सिडकुल क्षेत्र के गांव हजारा ग्रंट में ऊर्जा निगम एवं देहरादून से आई विजिलेंस टीम ने औचक छापेमारी कर बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी। टीम को 12 ऐसे मामले मिले जो सीधे एलटी लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। अधिशासी अभियंता ऊर्जा निगम गौतम कुमार की ओर से ऐसे सभी 12 आरोपियों के के खिलाफ सिडकुल थाने में केस दर्ज कराया गया है।
देहरादून से आई पांच सदस्यीय विजिलेंस की टीम ने स्थानीय अधिकारियों को साथ लेकर हजाराग्रंट गांव में औचक छापा मारा। टीम में शामिल अधिकारी तब भौंचक रह गए जब उन्होंने देखा कि गांव में सराजूदल, उस्मान, शमसेर, लियागत, शेरू, इस्लाम, सावेज, अंकित, जमशेद, सोनू, व असलम समेत 12 ग्रामीण सीधे एलटी लाइन पर कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे थे। जबकि कई लोगों ने विभागीय छापे के चलते कटिया को उतार लिया था। अधिशासी अभियंता की ओर से सभी आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई। थाना प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि अधिशासी अभियंता गौतम कुमार की तहरीर पर सभी आरोपियों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। । अधिशासी अभियंता गौतम कुमार ने बताया कि विजिलेंस टीम में हनुमान रावत, हीरामणि पोखरियाल आदि शामिल रहे।