{"_id":"5c3cd3f5bdec2273a74cee53","slug":"171547490293-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून के एमबीए छात्र ने हरिद्वार में की खुदकुशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देहरादून के एमबीए छात्र ने हरिद्वार में की खुदकुशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
पिता की डॉट से क्षुब्ध होकर देहरादून के एमबीए छात्र ने हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे लेटकर खुदकुशी कर ली। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना रविवार देर रात की है।
एसओ जीआरपी अनुज सिंह ने बताया कि देर रात प्लेटफार्म संख्या दो के रेलवे ट्रैक पर एक युवक के सुसाइड कर लेने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को शवगृह में रखवा दिया। उन्होंने बताया कि युवक की पेंट की जेब से मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान विकास सूद (24) पुत्र महेंद्र सिंह सूद निवासी नैशविला रोड नगर कोतवाली देहरादून के रूप में हुई। युवक देहरादून के एक शिक्षण संस्थान में एमबीए का छात्र था। रविवार को उसको पिता ने किसी बात को लेकर डाट दिया था, उसी से क्षुब्ध होकर वह घर छोड़कर हरिद्वार आ गया था। प्रारंभिक पड़ताल में आत्महत्या की यही वजह सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।